खानुडीह रेल पुलिस ने भटक रहे व्यक्ति को बाघमारा पुलिस को सौपा

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : खानुडीह स्टेशन में भटक रहे एक व्यक्ति को रेल पुलिस ने शनिवार को बाघमारा पुलिस के हवाले कर दिया। बाघमारा पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ किया गया। तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोम, पिता का नाम स्व सुनील पात्रों एवं पता झारग्राम और घर का मोबाइल नंबर बताया। पुलिस ने जब उस व्यक्ति से पूछा कि खानुडीह स्टेशन कैसे पहुचे तो वो कुछ भी नहीं बता सका। बातचीत से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे वो व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो। बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव ने बताया की उक्त व्यक्ति द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर परिजनों को बाघमारा थाना बुलाकर उक्त व्यक्ति को परिजनों को सौप दिया।

खानुडीह रेल पुलिस ने भटक रहे व्यक्ति को बाघमारा पुलिस को सौपा

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news