
बाघमारा : बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र के जमुनिया कोलियरी में शुक्रवार की रात्रि हाई वाल रोड में खड़ी एक हाइड्रोलिक मशीन (नंबर 10221) भारी पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में उक्त मशीन का टर्बो एवं ब्रेक असेम्बली इत्यादि बुरी तरह धतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना से कंपनी को लाखों की क्षति का अनुमान है। मालूम हो कि यह एकदम नई मशीन है। जिसे 29 तारीख को असेम्बल किया गया था। मालूम हो कि पिछले 13 सितंबर को ब्लॉक दो के बीओसीपी परियोजना में हाल रोड में भारी पत्थर गिरने से एक शावेल मशीन क्षतिग्रस्त हो गया था।