
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के डुमरा दक्षिण पंचायत में डुमरा स्थित प्रोपराईटर बिनोद दास के जनवितरण प्रणाली दुकान में तीन-चार माह से रासन नहीं मिलने से खफा राशनकार्ड धारियों ने हो हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया, उक्त जनवितरण प्रणाली दुकान में सोमवार को जब राशन लेने कार्डधारी पहुचे तो दूकान बंद पाया, आक्रोशित राशनकार्डधारी महिला-पुरूषों ने बिनोद दास पर आरोप लगाया की दूकान नियमित रूप से नहीं खुलती है तीन-चार माह से रासन नहीं मिला है, जिसके कारण भूखों मरने की स्थिति उत्त्पन हो गई है, मामले की सूचना पाकर डुमरा दक्षिण के मुखिया नम्रता सिंह मौके पर पहुची और गुस्साएं कार्ड धारियों को शांत किया, कार्डधारियों ने मुखिया को लिखित शिकायत देकर दुकान नहीं खोलने के आरोप में बिनोद दास पर उचित करवाई करने और उनके नाम से दुकान रद्द करने का मांग किया है, वही मुखिया के सुचना पर एमओ भी दूकान पहुचें और दुकानदार बिनोद दास पर करवाई का आश्वासन दिया, मुखिया नम्रता सिंह ने कहा कार्डधारीयों की समस्या का समाधान किया जायेगा, हर हाल में इनको रासन दिलवाया जायेगा, साथ ही बिनोद दास पर करवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों से भी मिलेगें, मामले की सुचना पाकर बाघमारा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुची|