दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट ने कम्बल वितरित किया

0
fastlive news

बाघमारा : दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से सोनारडीह स्थित टण्डाबाडी प्रधान कार्यालय प्रांगण में कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार भुईयां ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहियारडीह पंचायत समिति सदस्य सरस्वतीया देवी एवं दिव्यांग समाजसेवी भोला भुईयां ने जरूरतमंद दिव्यागों के बीच पचपन कंबल का वितरण किया। समाजसेवी भोला भुईयां ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया है। ट्रस्ट की ओर से समय समय पर जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के उपसचिव अजय पासवान, कोषाध्यक्ष आशा देवी, सदस्य देबु दास , भोला भुईयां, लखन हाडी, सूरज कुमार, आनंद प्रसाद, पूजा देवी दीपक महतो, निरंजन कुमार मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news