धकोकस बरोरा क्षेत्र का वनभोज सह क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन

0
fastlive news

बाघमारा : धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के बरोरा क्षेत्र संख्या एक के क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन सह सामुहिक वनभोज का कार्यक्रम जमुनिया नदी के तट पर संपन्न हुआ, इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित धकोकस के अध्यक्ष ओम कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए संगठन की एकता पर बल दिया, संघ की सदस्यता बढ़ाने पर भी उन्होंने जोर दिया. संघ के महामंत्री के पी गुप्ता, महेन्द्र सिंह, माघव सिंह, मुबारक हुसैन, उमेश सिंह, एनाउल हक, घूरन प्रसाद आदि ने भी वनभोज में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, इस अवसर पर पुनर्गठित समिति में अध्यक्ष मुकुटधारी गोराई, कार्यकारी अध्यक्ष हरिहर साह, उपाध्यक्ष मिथिलेश आचार्या, देवनाथ चौहान, सचिव मोहनलाल महतो, सहसचिव कुलदीप गोप, सुरेश महतो, संगठन मंत्री इंद्र कुमार कश्यप, सह संगठन मंत्री पंकज कुमार, कोशाध्यक्ष पी पी घोष को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यसमिति एंव आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किये गये।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news