
धनबाद : जिले के 50 कृषकों को अंतरराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भारतीय मृदा अनुसन्धान संस्थान भोपाल में पांच दिवसीय भ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने रवाना किया। इस मौके उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस तरह के भ्रमण के मुख्य उद्देश्य नई कृषि पद्धतियों, सिंचाई तकनीकों, और मिट्टी प्रबंधन के बारे में सीखना, उन्नत कृषि उपकरणों और मशीनों (जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर) का उपयोग समझना, दुधारू पशुओं (गाय, भैंस) की बेहतर नस्लों और उनके प्रबंधन की जानकारी लेना, किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई रणनीतियाँ सीखना, दूसरे राज्यों के किसानों से बातचीत कर उनके अनुभवों से सीखने की बात कही। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह समेत सभी किसान मौजूद रहे।