बड़ा पांडेयडीह में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मातम

0
fastlive news

बाघमारा । बड़ा पांडेयडीह स्थित पिपरा तालाब में सोमवार शाम पांच बजे नहाने के दौरान 35 वर्षीय प्रवीण कुमार पांडेय की डूबने से मौत हो गई। वह बड़ा पांडेयडीह निवासी गौरीनाथ पांडेय का बड़ा पुत्र था। ग्रामीणों ने प्रवीण को तालाब में डूबते देखा तो तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में उसे तालाब से निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल डुमरा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बाघमारा पुलिस अस्पताल पहुंची। प्रवीण का शव देखते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। प्रवीण शादीशुदा था। उसकी पत्नी और दो बेटे हैं। वह बेनीडीह लिंक साइडिंग में आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन सेंपलिंग का काम करता था। ग्रामीणों का अनुमान है कि नहाने के दौरान फिसलने से वह डूब गया होगा। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में ही था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन