बाघमारा प्रखंड प्रमुख ने गोशाला पुल को लेकर सदन में आवाज उठाया

0
fastlive news

बाघमारा जोन : जिला परिषद, धनबाद में जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोराई की अध्यक्षता में बैठक हुई, सदन में बैठक के दौरान बाघमारा प्रखंड प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी रानी गुड़िया द्वारा जोर शोर से कई मुद्दों पर चर्चा किया गया, प्रमुख ने बाघमारा प्रखण्ड अंतर्गत होने वाली पेंशन संबंधी समस्या से अवगत कराया एवं झारखंड बालिका आवासीय विधालय को विस्तृतकरण की धीमी कार्यशीलता को लेकर कहा गया कि टेंडर कब का हो चुका है पर जमीनी स्तर पर कार्य काफी धीमी गति से चल रही है, प्रमुख ने गोशाला पुल को लेकर सदन में आवाज उठाया कि गोशाला के पास जब तक पुल का निर्माण नही हो जाता तब तक सेफ्टी गार्ड खड़ा कर दिया जाय ताकि ट्रैफिक को कम से कम किया जा सके, साथ ही साथ खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा जल आपूर्ति से संबंधित समस्या को लेकर जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की बात कही गयी ताकि गर्मियों के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, मौक़े पर जिला परिषद उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, जिले के अधिकारीगण, प्रमुखगण एवं जिला परिषद सदस्यगण आदि मौजूद थे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news