बाघमारा में भीमराव अंबेदकर की पूण्यतिथि मनायी गयी, बाबा साहब के विचारधारा को अपनाएं : ढुल्लू महतो

0
fastlive news

बाघमारा : बाबा साहब का जो समाज के प्रति गरीब शोषित के प्रति उद्धार का सपना देखा था, उसकी तस्वीर आज बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रही है, आज पूरे बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में विकास का कार्य हो रहा है, गरीबों पिछड़ों दलितों का उत्थान हो रहा है, बाबा साहब का जो विचारधारा है उस रास्ते पर हम चलने का प्रयास करें, समाज के दबे-कुचले लोगो के उत्थान का काम करें, उक्त बातें बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने बाघमारा के लुतीपहाड़ी मोड़ पर आयोजित बाबा भीमराव अंबेदकदर के पूण्यतिथि के अवसर पर कही, महतो ने कहा कि हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब का यह सपना था कि समाज में गरीब हक से वंचित लोगो के बीच जाकर काम करें, जिनका विकास नहीं हो पाया है, वैसे लोगो के लिए काम करें, इस मौके पर महतो ने लुतीपहाड़ी मोड़ में बाबा साहब की प्रतिमा के उपर चाला का निर्माण अगले छह माह में पूरा करने की घोषणा की, इसके अलावा बाघमारा में अंबेदकर भवन के निर्माण कराने की बातें कही, महतो ने कहा कि समाज में हमलोगो के बीच जो प्रेम है, उसे कैसे बरकरार रखें, कैसे मजबूत करें, हमसब मिलजुलकर समाज के गरीब शोषितों का कैसे विकास करें, महतो ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जो सपना है सबका साथ सबका विकास, यही सपना बाबा साहब जी ने देखा था, हम उनके सपनों को साकार करें, इस मौके पर उपस्थित जनों ने बाबा साहब के प्रतिमा पर मार्ल्यपण किया, इस मौके पर इस कार्यक्रम में लुतीपहाड़ी ग्राम पंचायत के मुखिया नरेश गुप्ता, डा हुबलाल राम, कैलाश राम, रिझू दास, चंद्रमोहन दास, चंद्रिका दास, मनसा रविदास, इंदर रविदास, रविशंकर राम, भोला रविदास, शम्मी शर्मा, बबलू अंसारी, डी के दूबे, सुरेश साव, अशोक साव, विपिन ठक्कर आदि उपस्थित थे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news