बेहराकुदर में मालवाहक गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में घुसी

0
fastlive news

बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराकुदर पेट्रोल पंप के समीप हीरक रोड में एक मालवाहक गाड़ी (JH 10 AR -0472) अनियंत्रित होकर खेत मे जा घुसी। वही बरोरा पुलिस की गस्ती वाहन को देखकर मालवाहक गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद बरोरा पुलिस ने जेसीबी गाड़ी की मदद से मालवाहक गाड़ी को खेत से बाहर निकाला और बरोरा पुलिस ने मालवाहक गाड़ी समेत उसमें लोड चार हाइड्रोलिक शॉकर को जब्त कर थाने ले गई। आशंका जताई जा रही हैं की बीसीसीएल क्षेत्र से हाइड्रोलिक शॉकर को चोरी किया गया होगा। हालांकि बरोरा पुलिस का कहना हैं मामले की जांच कर कानूनी कारवाई की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news