
धनबाद | बाघमारा की भाजपा नेत्री चंदा देवी एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयीं, स्थानीय अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है, वही चंदा देवी के पति बाल किशुन तुरी, तीन वर्षीय नतनी एवं ड्राइवर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, बताया जाता है, गुरुवार की रात औरंगाबाद थाना के मदनपुर में सड़क मार्ग पर यह दुर्घटना हुई, चन्दा देवी अपने परिजन के साथ बनारस से वापस लौट रही थीं, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से यह हादसा हुआ, घटना के बाद बाघमारा प्रखंड के मालकेरा स्थित चंदा देवी के आवास में लोगो की भीड़ जुट गयी, वही चंदा देवी के पति का शव आने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.