भीमकनाली में रणविजय ने सुनी ग्रामीणो की समस्या

0
fastlive news

बाघमारा : भीमकनाली पंचायत भवन में बुधवार के दिन ग्रामीणों के साथ झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह बिजखामस के महामंत्री रणविजय सिंह ने बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें दूर करने को लेकर गंभीरता भी दिखाई। इस मौके पर मुख्य रूप से ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा किया गया। बैठक में कोरोना

महामारी की वजह से बेरोज़गार हुए लोगो को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बल दिया गया। बैठक में उपस्थित महिलाओ के आग्रह पर श्री सिंह ने तत्काल 05 सिलाई मशीन की व्यवस्था कराया। उन्होंने सिलाई के माध्यम से रोजगार करने की सलाह दी। लोगो ने इस मौके पर अपनी समस्याओं को भी रखा। श्री सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।मौके पर ब्लॉक 2 एरिया सचिव सुनील रजक, प्रियंका कुमारी,पूजा देवी, बिमला देवी,सुमन देवी,सोभा देवी, उर्मिला देवी,लक्ष्मी देवी, रीता देवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news