
लोयाबाद : केन्दुआ कुस्तौर एरिया सात में बीएनआर साइडिंग के समक्ष असंगठित मजदूरों ने बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, असंगठित मजदूरों ने बताया कि स्वर्गीय राजेश पासवान बीएनआर साइडिंग में पिछले बीस वर्ष से कार्यरत थे, अब उनकी मौत हो गई है इसलिए राजेश पासवान की पत्नी माला देवी को पति के स्थान पर नियोजन दिया जाय, बीसीसीएल प्रबंधक एवं जीटीएस कंपनी के इस मामले को लेकर अंसगठित मजदूरों से वार्ता कर हमरी मांग को पूरा करें अन्यथा शनिवार को मशाल जुलूस निकाला जाएगा तथा रविवार को साइडिंग की बंदी की जाएगी, मौके पर ममता देवी, तनुज देवी, गीता देवी, मंजू देवी, लछमी देवी, सूरज सिंह, माणिक चंद नोनिया, अशोक धारी, मंसूर आलम, शीर्षासन यादव, दिनेश राम, हरिकांत हरि, विजय पासवान समेत सैकड़ो कुस्तौर बीएनआर साइडिंग के अंसगठित मजदूर मौजूद थे|