मज़दूरों की समस्या को ले प्रदर्शन का निर्णय

0
fastlive news

बाघमारा : ब्लॉक दो क्षेत्र के माटिगढ़ दुर्गा मन्दिर के प्रांगण में गुरुवार के दिन यूनियन प्रतिनिधियों की एक बैठक बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव जे के झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रतिनिधियों ने एकस्वर में बेनीडीह साइडिंग में कार्यरत सेलपिकर मज़दूरों के एचपीसी वेतन भुगतान, असंगठित मज़दूरों की समस्या एवं विस्थापितो की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर आगामी 05 अक्टूबर के दिन ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। नेताओं ने उक्त प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। बेठक में मुख्य रूप से रामप्रवेश सिंह, धनंजय महतो, प्रताप वर्णवाल, दिलीप नोनिया, कुलदीप महतो, मनोज सेन, पुरन महतो नारायण महतो, भोला दसौंधी इत्यादि उपस्थित थे। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news