
बाघमारा : तेलमोचो ग्रामीण जलापूर्ति योजना में कार्य करने वाले कर्मियों ने वेतन नही मिलने से परेशान होकर वहां तमाम काम-कार्य ठप कर दिया है। इन कर्मियों का यह कहना है कि उनलोगों को पिछले 04 माह से वेतन नही मिला है। जिस कारण उनलोगों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।