
धनबाद : राष्ट्रीय कवि संगम एवं भारत विकास परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में वसंतपंचमी की पूर्व संध्या आईआईटी आईएसएम के स्वर्ण जयंती सभागार में सवा सौ कवियों का समागम सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस विराट सम्मेलन में धनबाद के दर्जनों कवियों ने झारखण्ड के विभिन्न जिलों के कवियों के साथ मंच पर काव्य प्रस्तुति दी, राँची के सीमा तिवारी ने देशप्रेम पर, रेणु मिश्रा ने ग़जल, शिशिर सोमवंशी ने प्रेम पर रचना पढ़ी, गुमला से रूपाश्री श्यामांगिनी ने मुक्तक, गीत तो आफ़ताब अंजुम ने ग़जल पढ़ी बोकारो से डॉ. श्याम भारती, सुनील सिंह ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा, श्री अशोक गुप्ता, अनिता महतो, पुष्कर पुष्प ने दस कवियों के साथ हजारीबाग जिले का प्रतिनिधित्व किया, गिरिडीह से राजेश पाठक एवं संजय करुणेश के नेतृत्व में 14 सदस्यीय कवियों के दल ने सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति दी, रामगढ़ से राकेश नाज़ुक व अमित कुमार की अगुआई में कवियों के दल ने शानदार प्रस्तुति दी, वहीं देवघर, जामताड़ा एवं कोडरमा जैसे कुल दस जिलों से 80 कवियों ने सम्मेलन में शिरकत की, वहीं धनबाद जिले से राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राजेश अनुभव ने मैं “कवि नहीं” शीर्षक रचना पढ़ी, प्रांतीय संगठन महामंत्री श्री अनंत महेन्द्र की ग़जल ‘जाने आँखों में पानी रहे न रहे’ सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे, धनबाद जिलाध्यक्ष श्री दिनेश रविकर ने राजनीति और व्यंग्यात्मक दोहे पढ़कर वाहवाही लूटी, महासचिव डॉ. संगीता नाथ ने श्रृंगार पर ग़जल तो वहीं समारोह के संयोजक श्री बिनोद रजक ने मुकरी छंद पर रचना सुनाई, अजय मिश्रा धुनि एवं सुमन मिश्रा ने तरन्नुम में ग़जल तो श्रीमती मंजू शरण ने कविता पढ़ सबका मन मोह लिया, हास्य कवि श्री बसन्त जोशी ने चिरपरिचित अंदाज में श्रोताओं को गुदगुदाया तो वहीं श्री उमेश मिश्रा ने अपने गीत से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कवि सम्मेलन का संचालन डॉ. संगीता नाथ एवं अध्यक्षता राँची की वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती पूनम रानी तिवारी ने किया, मुख्य अतिथि डॉ. धनुषधारी मिश्रा, अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईटी आईएसएम, धनबाद ने आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की, प्रो. दुर्गाचरण पाणिग्रही, निदेशक, आईआईटी आईएसएम ने प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का काव्य महाकुम्भ आयोजित करने में अपना सहयोग देने की बात कही, वहीं समिति के मार्गदर्शक प्रमुख श्री हरिप्रकाश लाटा जी ने इस कवि सम्मेलन को अभूतपूर्व आयोजन का अंलकरण दिया, कवि सम्मेलन को सफल बनाने में श्रीमती शालिनी खन्ना, श्रीमती स्नेहप्रभा पांडेय, श्रीमती मीतू सिन्हा, श्री रोशन रसिक, कृष्णा कुमार मोदक सहित चयनिका संघ के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा