महापौर के पद के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे

0
fastlive news

धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम में महापौर पद के लिए 8 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं वार्ड 1 से वार्ड 55 तक के लिए 75 भावी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदे । वार्ड संख्या 30 में पार्षद पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। इस तरह यदि देखा जाए तो शनिवार तक महापौर के पद के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं वार्ड पार्षद के पद के लिए 457 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की। इसमें वार्ड 1 से 5 तक के लिए 55, वार्ड 6 से 10 के लिए 56, वार्ड 11 से 15 के 35, वार्ड 16 से 20 के 31, वार्ड 21 से 25 के 40, वार्ड 26 से 30 के 54, वार्ड 31 से 35 के 33, वार्ड 36 से 40 के 23, वार्ड 41 से 45 के 25, वार्ड 46 से 50 के 40 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 65 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन पत्र खरीदने के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी समाहरणालय में बने काउंटर पर मौजूद दिखे। इस नगर निगम चुनाव में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक की जाती है। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी 4 फरवरी तक सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 5 फरवरी को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। 6 फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा । तथा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन