
बाघमारा : बीसीसीएल के ब्लॉक टू क्षेत्र के 14 नम्बर हाजिरी के समीप लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने मंगलवार को बीसीसीएल कर्मी व श्रमिक संगठन के नेताओं पर हमला किया । बताया जा रहा है कि कर्मी व यूनियन प्रतिनिधि हाजरी बनाकर अपने – अपने कार्यस्थल पर जा रहे थे। तभी हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई । हमलावरों से बचने के लिए कर्मी और यूनियन के प्रतिनिधि भागने लगे। कहा जा रहा है कि हमलावर सभी स्थानीय ग्रामीण थे जो प्रदूषण को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है । हमलावरों के वापस जाने के बाद कर्मी कार्य बंद कर जीएम कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा की मांग की।। जीएम राजीव कुमार ने कर्मियो को आश्वासन दिया की जल्द-से-जल्द हमलावरों के विरुद्ध बाघमारा पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराई जाएगी।