बाघमारा बाइटस महिला समिति द्वारा सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा। बाघमारा बाइटस महिला समिति द्वारा सावन के पावन अवसर पर रविवार को बड़ा पांडेयडीह स्थित देव क्लिनिक में सावन मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो थे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख गीता देवी और सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ. मधुबाला उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत रुद्राभिषेक, पूजन व आरती से हुई, जिसे आचार्य चंद्रिका पाण्डेय ने मुख्य यजमान सत्यजीत सोनू, रिमझिम और समिति के अन्य सदस्यों के साथ संपन्न कराया।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया जबकि संयोजक संगीता देवी, अध्यक्ष शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष गीता कुमारी, सचिव बेबी वर्णवाल और कोषाध्यक्ष आशा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। संध्या सिन्हा ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। बच्चों की शिव-पार्वती रूप सज्जा प्रतियोगिता में प्रियासी कुमारी (पार्वती), शिवांश आर्यन (शिव), वीरा कुमारी (पार्वती), दृष्टि धाया (शिव), लक्ष्य सिंह (शंकर) और वैष्णवी कुमारी (पार्वती) को पुरस्कृत किया गया।

सावन व रक्षाबंधन पर आधारित कविता पाठ संतोष ओझा प्रभाकर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे खूब सराहा गया। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में सावन क्वीन के रूप में प्रिया प्रियंका का चयन किया गया। विधायक शत्रुघ्न महतो ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके हस्तशिल्प कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम प्रभारी सत्यजीत सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि “यह आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का एक प्रयास है।” कार्यक्रम में माला कुमारी, गोपाल सिंह, दामोदर साव, लक्ष्मीकांत मिश्रा, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्णवाल, रंजू शर्मा, अनिता देवी, बसंती मंडल और संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत शरण द्वारा किया गया। अंत में प्रसाद वितरण, म्यूजिकल सांग और बैलून प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन