
बाघमारा: विश्व साक्षरता दिवस एवं जोन चेयरपर्सन लायन शशिकांत शरण के ससुर तथा लायन आशा शरण के पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को नव प्राथमिक विद्यालय, तेलियाबांध में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के बीच वॉटर बोतल, फल, बिस्कुट, पेन, पेंसिल समेत अन्य उपयोगी शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी देखने को मिली।
जोन चेयरपर्सन लायन शशिकांत शरण ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
मौके पर कार्यक्रम चेयरपर्सन लायन आशा शरण, उपाध्यक्ष लायन गोपाल सिंह, पूर्व जोन चेयरपर्सन लायन संतोष कुमार, पूर्व अध्यक्ष लायन लक्ष्मण रवानी, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. बिनोद कुमार मिश्रा, लायन सावित्री पाल, शिक्षक सुनील प्रसाद, ठाकुर महतो सहित ग्रामीण एवं क्लब के सदस्य उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।