उद्यान मेला सह प्रार्श प्रदर्शनी

0
fastlive news

धनबाद :  गोविन्दपुर में एक दिवसीय उद्यान मेला-सह-प्रार्श प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने किया। इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही किसानों को उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।  फसल की बीमारियों के निदान के उपाय, बीमारियों के कारण, फसल की अधिकतम मूल्य प्राप्त करने सहित कई जानकारी दी। मेला-सह-प्रार्श प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों द्वारा लाए गए फल, फूल, सब्जी को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रथम , द्वितीय, तृतीय श्रेणी में चयनित किसानों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही 100 से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया।मौके पर नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, जिला उद्यान पदाधिकारी श्री जनार्दन शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री मधुकर शुक्ल, जेएसएलपीएस के डीपीएम, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार , जिला उद्यान कार्यालय के श्री शशि शेखर सिन्हा सहित किसान मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news