खानुडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य के पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

0
fastlive news

बाघमारा। खानुडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य के पति एवं गोपालपुर निवासी सुरेश मरांडी पर सोमवार शाम उस समय जानलेवा हमला हुआ, जब वे मधुबन वाशरी से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है गांव पहुंचते ही आरोपी छोटेलाल ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में उन्हें बाघमारा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। घायल के छोटे भाई विनोद मरांडी ने आरोपी नारायणपुर निवासी छोटेलाल पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news