कतरास के छाताबाद में फिर भू धंसान से लोग कांपे

0
fastlive news

कतरास : कतरास के छात्रावास स्थित वहां के लोगों ने एक महीना के दौरान दूसरी बार भयंकर भू धंसान की घटना ने
वहां के लोगों के शरीर को   हिला कर रख दिया है। हालांकि धनबाद जिला में इस तरह की घटना कोई नई बात नहीं है। लेकिन छाताबाद जैसे घनी आबादी में इस तरह की घटना ने वहां के लोगों को अपने जीवन यापन के लिए चिंता बड़ा दी है। आज शाम को छाताबाद आकाश किनारी फुटबॉल मैदान के पास एक फिर भू धंसान की घटना घटी है ।जो पिछले 7 जुलाई के बाद ठीक आज ही के दिन 7 अगस्त की शाम को वहां भू धंसान की घटना ने अपनी एक बार फिर उपस्थिति दर्ज कर वहां के लोगों को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद वहां सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई । जिसे देखकर हर किसी का चेहरा कांप उठा। बताया जाता है कि इस जमीन दोज की घटना में करीब 10 से अधिक घर प्रभावित हुआ है। जब मकान जमीन दौज
हुआ उसे समय कई घरों में लोग मौजूद थे । जिससे कई लोगों के जमीन में दबाने की बाते सामने आई।स्थानीय लोगों की तत्परता से जमीन में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। जिससे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई है । बताया जा रहा है कि इस घटना में जो घर जमीन दौज हुए हैं उन प्रभावित लोगों के कीमती सामान के  अलावा जरूरी सामान भी जमीन के अंदर समां गए थे। घटना के काफी समय बाद तक
प्रशासन की ओर से कोई बचाव दल नहीं बुलाए जाने से वहां के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है । मालूम हो कि पिछले 7 जुलाई को भू-धंसान की घटना हुई थी। उस दौरान करीब   चार से पांच घर जमीन के अंदर समा गए थे।  उस समय भू धंसान की घटना से वहां के बड़े तालाब में गोफ बन गया था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news