करमा महोत्सव 2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज, सांसद ढुलु महतो ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

0
fastlive news

बाघमारा । करमा महोत्सव 2026 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियों को लेकर करमा अखरा समिति के प्रतिनिधियों ने चिटाही धाम में धनबाद सांसद ढुलु महतो से मुलाकात की। स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान महोत्सव की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और इसे व्यापक स्वरूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सांसद ढुलु महतो ने समिति की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि करमा महोत्सव को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को नई पहचान मिल सके।
इस दौरान करमा अखरा समिति की ओर से सांसद ढुलु महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बारिश के बीच समिति के सदस्यों की सक्रियता की भी सांसद एवं विधायक ने सराहना की। साथ ही महोत्सव की तैयारियों में समिति की महिला सदस्यों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
समिति के अध्यक्ष मदन मोहन महतो, सचिव जीवन कुमार रवानी, संयोजक प्रेम कुमार, दामोदर प्रसाद साव, मार्गदर्शक मुकेश कुमार राय, मुखिया जीवन लाल महतो, राजेंद्र कुमार महतो, रमेश महतो, राजीव प्रसाद महतो, दीपक प्रसाद, नीलम वर्णवाल, आशा शर्मा, बेबी देवी, सरस्वती देवी सहित अन्य पदाधिकारियों की आयोजन को लेकर सक्रिय भूमिका रही।
समिति ने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन और क्षेत्रवासियों के सहयोग से करमा महोत्सव 2026 झारखंड की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रमुख मंच बनेगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश