
धनबाद : निरसा प्रखण्ड अंतर्गत आदर्श ग्राम सोनबाद के दलदली रोड में पोसाई नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त पहुँच पथ की मरम्मती कराई गई। पथ के अत्यंत जर्जर होने की सूचना प्राप्त होते ही उप विकास आयुक्त सन्नी राज के त्वरित संज्ञान और कड़े निर्देशों के बाद मामले को गंभीरता से लिया। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, धनबाद के सहायक अभियंता बबलू दास एवं कनीय अभियंता अखिलेश्वर राम द्वारा स्थल निरीक्षण करने के बाद मामले की पुष्टि की गई। इसके पश्चात डीडीसी सन्नी राज के निर्देश पर तत्काल मरम्मत का काम शुरू की गई। बताया जाता है कि कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, धनबाद द्वारा संबंधित संवेदक को कड़ा निर्देश देने के बाद अधिकारियों की देख-रेख में अतिशीघ्र मरम्मती कार्य पूर्ण किया गया। इस कार्य के होने से स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में हो रही असुविधा से राहत मिली है।