
कतरास : : टाटा स्टील फायर सेफ्टी डिपार्मेंट के तत्वावधान में
फागु महतो इंटर कॉलेज कपुरिया में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में आग से बचाव व इसके चपेट में आए लोगों को सुरक्षित निकालने की विधि से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। कार्यशाला में फायरमैन नितिन कुमार यादव एवं उनकी टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग को बुझाने की दी। तेल या ठोस वस्तुओं में लगी आग, बिजली उपकरणों में लगी आग या एलपीजी सिलेंडर में लगी आग आदि को बुझाना और जानमाल की रक्षा करने के तरीकों को माक ड्रील दर्शाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य अनुप कुमार चक्रवर्ती, उप- प्राचार्य शिवनाथ महतो, शिक्षक नीलकंठ महतो, रीता रंजन, परशुराम महतो,अजय रजक, दीनबंधु रवानी, अरुण कुमार महतो, दिलीप कुमार रवानी, कार्यालय प्रमुख विनोद महतो मौजूद थे।