पनीर ढोसा मसाला बनाएं खाए और खिलाएं

0
fastlive news

डोसे : को तो सभी लोगों ने खाया ही होगा और हो सकता है ये आपकी पसंदीदा डिश भी हो ज्यादातर लोगों को डोसे पसंद ही होते हैं क्योंकि ये खाने में इतने स्वादिष्ट जो लगते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पनीर के द्वारा डोसे को किस तरह से तैयार किया जाता है.

यह खाने में भी इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि जो भी व्यक्ति इन्हे एक बार खायेगा इस स्वाद को भूल नहीं पायेगा पनीर मसाला डोसा रेसिपी साउथ इंडियन रेसिपी है साउथ में इस रेसिपी को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है और सभी वराइटीज़ में पनीर डोसा बेहद पॉपुलर है.

—रेसिपी टाइप—

–समय 30 मिनट

–कितने लोगो के लिए 4 लोगो के लिए

–रेसिपी साउथ इंडियन.

—आवश्यक सामग्री—

–कच्चा चावल 1 कप

–उबला हुआ चावल 1 कप

–कसा हुआ पनीर 1 कप

–2 कटी हुई हरी मिर्च

–1 टी स्पून कटी हुई हरी धनिया

रोस्ट करने के लिए तेल स्वादानुसार नमक.

—पनीर मसाला डोसा कैसे बनाये विधि—

–सबसे पहले कच्चे चावल और उबले हुए चावल को एक साथ दो घंटे के लिए भिगोकर रख दें.

–दोनों को पीस कर बारीक घोल तैयार कर लें.

–जरूरत लगे तो पीसते वक्त थोड़ा सा नमक मिला लें.

–पनीर, हरी मिर्च, कटी धनिया को चावल के घोल में अच्छी तरह मिला लें.

–डोसा पैन को गर्म करें और एक बड़ा चम्मच भरकर घोल को तवे पर उड़ेलें.

–गोलाई में घुमाते हुए फैलाएं थोड़ा सा मोटा ही रखें.

–अब डोसे के चारों तरफ थोड़ा तेल फैलाएं धीमी आंच में ठीक से सिकने दें.

—ये हो गया पनीर मसाला डोसा तैयार, अब इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमागरम खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन