सोयाबीन चाट खाईये और रहें हेल्थी

0
fastlive news

सोयाबीन : से बनी सब्जी  तो आपने तो खूब खाई होगी। सोयाबीन ना केवल हेल्दीू है बल्कि इसमें विटामिन, खनिज, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन ए की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं सोयाबीन से बनी टेस्टी  सोयाबीन चाट.

–आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि–

–सामग्री– सोयाबीन दाल (उबली हुई) 250 ग्राम, काले चने (उबले हुए) 100 ग्राम, प्याज 75 ग्राम, टमाटर 90 ग्राम, उबले हुए आलू 100 ग्राम, काला नमक 1 टीस्पून, काली मिर्च पाऊडर 1/2 टीस्पून, नींबू का रस 1 1/2 टीस्पून.

–विधि– सोयाबीन चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में 250 ग्राम उबली हुई सोयाबीन दाल ले लें। अब इसमें 100 ग्राम उबले हुए काले चने, 75 ग्राम प्याज, 90 ग्राम टमाटर, 100 ग्राम उबले हुए आलू, 1 टीस्पून काला नमक, 1/2 टीस्पून काली मिर्च, 1 1/2 टीस्पून नींबू रस डाल कर अच्छे से मिलाएं। लीजिये आपकी चटपटी सोयाबीन चाट बन कर तैयार है, इसे सर्व करें|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news