
मक्के के आटे के बारे में सबने सुना होगा या फिर उसकी रोटी भी खाई होगी, लेकिन मक्के के आटे की सिर्फ रोटी ही नहीं बनती हैं बल्कि उसका हलवा भी बनता हैं, जो की खाने में बहुत ही मज़ेदार होता हैं, तो आइए जानते है की आखिर कैसे बनता है मक्के के आटे का हलवा.
सामग्री
मक्का का आटा – आधा कप, घी – 1/3 कप, चीनी – आधा कप, काजू – 10, बादाम -10, छोटी इलायची – 4, सूखा नारियल – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ), किशमिश – 1 चम्मच.
विधि
सबसे पहले एक पैन या कढ़ाई में घी डाल कर गर्म कर लें, घी को गर्म होने के बाद उसमें मक्के का आटा डाल दीजिए, आटे को धीमी और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुये हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए, अब इसमें डेढ़ कप पानी डाल दें और चीनी भी डाल दें, चीनी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें और मध्यम आंच पर हलवे को पकने दें और तब तक उसे पकाएं जब तक की हलवा गाढ़ा न हो जाएं, काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए, इलायची का पाउडर बना लें, हलवे के गाढ़ा होने के बाद इसमें नारियल, बादाम, काजू, किशमिश और इलायची का पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला कर मिक्स कर दें, तो लीजिए मक्के के आटे का स्वादिष्ट हलवा बनकर के तैयार हैं, इसे एक प्लेट में निकाल कर काजू और किश्मिश के साथ गार्निश करें और गर्म-गर्म हलवे का मज़ा लें|