इराक ने भारत से एक लाख टन गैर- बासमती चावल गेहूँ खरीदने का भी इरादा वयक्त किया

0
fastlive news

नई दिल्ली : भारतीय निर्यातकों ने खाड़ी देशों के साथ चावल के निर्यात के लिए कई बड़े सौदे किए हैं जिससे खाड़ी देशों इराक, ओमान, कतर और सउदी अरब में भारतीय बासमती और गैर-बासमती चावल की मांग बढ़ सकती है। भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) के अध्यक्ष मोहित सिंगला ने एक कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि ओमान के संघीय लोक खाद्य रिजर्व को पाकिस्तान 1.8 लाख टन चावल का निर्यात करता है जबकि भारत केवल 20,000 टन चावल ही ओमन को बेच पाता है, लेकिन, वर्ष 2018 में भारत से ओमान को निर्यात होने वाले चावल की मात्रा बढ़कर 50 हजार टन तक पहुंचने की उम्मीद है, ओमान की लोक खाद्य स्टॉकहोल्डिंग कंपनी ने भारत से बासमती चावल खरीदने की इच्छा जताई है, इसके तहत उसने अपने टेंडर सूची में भारत में विकसित 1121 प्रीमियम बासमती वेरायटी को शामिल किया है, उन्होंने भारतीय चावल निर्यात को लेकर हुए सौदे को इंडस फूड सम्मेलन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसमें भारतीय निर्यातकों को विदेशी कंपनियों से 50 करोड़ डॉलर के आॅर्डर मिले हैं, आने वाले समय में भारत से खाद्य निर्यात को करीब दो अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा, इसकी वजह यह है कि कई ऐसे सौदे हैं जिन पर बातीचत शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में वे भी एक करार के रूप में सामने आएंगे। श्री सिंगला ने इंडस फूड के अन्य प्रमुख बिंदुओ की जानकारी देते हुए कहा कि कतर ने 12.3 करोड़ डॉलर के सौदों की जानकारी दी है, सउदी अरब की कंपनी ने सोयाबिन खली और मत्स्य फीड के करीब पांच करोड़ डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं, इसी तरह से इराक ने खुली निविदा के जरिए भारत से एक लाख टन गैर- बासमती चावल गेहूँ खरीदने का भी इरादा व्यक्त किया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन