
नयी दिल्ली : मोबाईल डेटा की दुनिया में क्रांति लाने वाले अंबानी अब पेट्रोल-डीजल के क्षेत्र में प्राईस वार छेड़ सकते हैं। खबर है कि अंबानी बंधु पेट्रोल पंप के कारोबार में भी डिस्काउंट के जरिये अन्य कंपनियों को चुनौती देने के बारे में सोच रही है, सूत्रों की मानें, तो रिलायंस इंडिया लिमिटेड के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 से 20 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है, डिस्काउंट की यह रेट अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग होंगी, ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा, वे हमारे सभी ग्राहकों को लक्षित कर रहे हैं, लेकिन इसका ज्यादा असर पड़ता नहीं दिख रहा है, क्योंकि रिलायंस के पेट्रोल पंपों की संख्या काफी कम है लेकिन जब कंपनी अपना विस्तार करेगी, तो हमारे लिए चुनौती बन सकती है, तेल विपणन कंपनी के एक सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर ने कहा, हमने भी कई तरह की योजनाएं पेश की हैं, यह खुला बाजार है, लेकिन हमें बाजार हिस्सेदारी गंवाने का कोई खतरा नजर नहीं आ रहा, दूसरी ओर, एस्सार ऑयल मार्जिन को बनाये रखते हुए अपनी बाजार हिस्सेदारी को बरकरार रखने पर ध्यान दे रही है।