उत्तर भारत में अगले 4 दिन भारी कोहरे और ठंड

0
fastlive news

नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई राज्यों को कोहरे और ठंड ने अपनी चपेट में लेकर पूरे जनजीवन को अस्त व्यस्त कर रखा हैं । अगले चार दिन तक जम्मू, हिमाचल ,उत्तराखंड में घने कोहरे के बीच बर्फबारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है, इसके अलावा मौसम विभाग ने जो जानकारी साझा की है उसमें कहा गया है कि पंजाब ,हरियाणा, यूपी, बिहार , झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी ओलावृष्टि के साथ-साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा घने कोहरे भी इन राज्यों को चपेट में ले सकता है । जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। मौसम विभाग ने अपने अपडेट जारी करते हुए कहा है कि अगले 4 से 5 दिनों तक इन राज्यों में घने कोहरे और और बर्फबारी की संभावना है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news