पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा, सीमा में लगातार हो रही फायरिंग

0
fastlive news

श्रीनगर : 26 जनवरी के मौके पर भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आया, शनिवार सुबह से ही पाक ने नौशेरा सेक्टर में फायरिंग शुरु कर दी है, इसके अलावा पाक की तरफ से गोलाबारी के बीच मोटार्र भी दागे गए, इस गोलाबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि एक घर की छत पर मोटार्र गिरने से घर की छत ही नीचे आ गई है, लगातार हो रही फायरिंग को देखते हुए सीमा से सटे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, भारत-पाकिस्तान के सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को पाकिस्तानी रेंजर्स और बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स के बीच फ्लैग मीटिंग हुई। इस फ्लैंग मीटिंग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जम्मू सेक्टर में बीएसएफ के डीआईजी पीएस धीमान ने किया, जबकि सियालकोट के चेनाब रेंजर्स में सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर अमजद हुसैन ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में विंग कमांडर समेत 10 अधिकारी शामिल रहे, जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल में पांच अधिकारी शामिल रहे। इस सेक्टर कमांडर स्तरीय फ्लैग मीटिंग के दौरान बीएसएफ ने पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी पर कड़ा एतराज जताया था। साल 2018 में अब तक करीब 134 बार पाकिस्तान सीजफायर का उल्लघंन कर चुका है, बार-बार सीजफायर का उल्लघंन करने के पीछे पाक की मंशा भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने की है, पाक रेंजर्स आईएसआई के इशारे पर फायरिंग की आड़ में भारत में आतंकियों को घुसपैठ कराने की लगातार कोशिशें कर रहें हैं, लेकिन सरहद पर भारतीय सुरक्षाकर्मियों की चौकसी से वो अपने नापक मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहें हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले 14 सालों में इससे पहले नियंत्रण रेखा पर जनवरी में इतनी अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन नहीं हुआ था, साल 2017 में कुल 860 बार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था, जिनमें से 147 दिसंबर 2017 में किये गये। पाकिस्तान जिस तरह सीजफायर का उल्लंघन करता जा रहा है उसे देखते हुए आशंका है कि इस साल जनवरी में पिछले साल दिसंबर से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन हो सकता है, अभी हाल ही में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करके की गयी गोलीबारी में घायल भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान की अस्पताल में मौत हो गयी पाकिस्तान की हरकतों की वजह से गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉर्डर बीएसएफ ने इस बार पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई नहीं खिलाई, अभी तक सीमा पर हर गणतंत्र दिवस पर बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई खिलाते रहे हैं। वहीं बीएसएफ ने सीमा पर बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड्स के जवानों को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news