
नई दिल्ली : पेन कार्ड को लेकर देश के कई प्रांतों से बहुत तेजी से एक वायरल की खबर सामने आ रही हैं। जिसमें यह कहा जा रहा है कि इडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ग्राहक अगले चौबीस घंटों के अंदर अपने पेन की जानकारी को अपडेट कर ले। इस तरह पेन को अपडेट नहीं करने पर वायरल के माध्यम से खाता बंद करने की भी चेतावनी ग्राहकों को दी जा रही है। वही इस तरह की पेन से जुड़े मामले में वायरल को देखते हुए पीआईबी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राहकों को यह जानकारी देते हुए कहा है कि इस तरह के जो भी पेन से संबंधित जानकारी मांगे जा रहे है वह पूरी तरह से फर्जी है। क्योंकि आज के समय में पेन कार्ड सबसे महत्वपूर्ण फाइनेशियल डॉक्यूमेंट्स है। जिसकी जानकारी किसी भी तरह के मैसेज में साझा नहीं करना अपनी सबसे बड़ी सावधानी है।