प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिंगापुर और ब्रुनेई का करेंगे दौरा

0
fastlive news

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर और ब्रुनेई का दौरा करेंगे । बताया जाता है कि पीएम नरेंद्र मोदी तीन और चार सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर रहेंगे। जो पीएम मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन अल बोल्किया के विशेष आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन के साथ कई मुख्य बिंदु पर बातचीत भी होने की संभावना है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर का दौरा करेंगे । जो चार और पांच सितंबर को उनका सिंगापुर दौरा निर्धारित किया गया है। इस सिंगापुर दौरा के दौरान पीएम मोदी और सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। जहां दोनों देशों के बीच कई अहम बिंदुओं पर वार्ता होगी । बताया जा रहा है कि पीएम मोदी सिंगापुर के दौरा वहां के पीएम लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर कर रहे है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news