
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तपेदिक यानी टी.बी.की चुनौती से गम्भीरतापूर्वक निपटने का निर्देश दिया है, संशोधित राष्ट्रीय तपेदिक नियंत्रण कार्यक्रम की कम से कम तीन महीने पर समीक्षा करने को कहा है, श्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे टी.बी से जुड़े मुख्य मुद्दो पर पैनी नजर बनाए रखें, इनमें नए मरीजो की संख्या, इलाज की सफलता की दर और सक्रिय मामलों की मामलों की संख्या शामिल है