
लखनऊ : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्री राम की आरती की। और पीएम ने भगवान रामलला को दंडवत प्रणाम किए। मालूम रहे कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के 11 दिन पहले से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियम को करते आ रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपवास रहकर, चटाई पर सोकर सहित कई कठिन नियमों का पालन करते हुए आज भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर इस धार्मिक अनुष्ठान को विधि विधान के साथ संपन्न किए।