भारतीय सेना ने दुश्मन की चौकियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के तेल डिपो को किया तबाह

0
fastlive news

नई दिल्ली : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, आए दिन सीमा पर बिना किसी वजह से गोलाबारी कर रहा है, बीते एक हफ्ते में पाक की गोलाबारी से कई नागरिकों की मौत हुई है, वहीं कई जवान भी शहीद हुए, लेकिन अब भारत बर्दाश्त नहीं करेगा, भारत ने पाक को मुंहतोड़ जवाब देने की ठान ली है, इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के खिलाफ सटीक जवाबी कार्रवाई करते हुये पिछले चार दिनों में बीएसएफ ने मोर्टार के 9000 ये ज्यादा गोले दागे, इस दौरान कई जगहों पर दुश्मन की चौकियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के तेल डिपो को तबाह किया गया, बीएसएफ और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जम्मू से लगी 190 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा का इलाका बेहद तनावपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान रविवार शाम से ही इस समूचे इलाके में भारी फायरिंग कर रहा है। बीएसएफ ने आतंक को जवाब देने वाले के दो छोटे-छोटे वीडियो जारी किए हैं। बता दें पाकिस्तान की ओर की जा रही गोलीबारी में बीते गुरुवार (18 जनवरी) से 5 सुरक्षा बलों के जवान समेत 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायलों का आंकड़ा 60 के पार पहुंच चुका है, सीमावर्ती इलाको में रहने वाले लोग डर के साये में रहने को मजबूर हैं, पाकिस्तानी गोलीबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, मोर्टार बमों और गोलियों के कारण कई पशुओं की मौत हो गई और कुछ घायल हो गये। जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्कूल लगातार बंद हैं|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन