
नई दिल्ली : पिछ्ले कुछ महीनों से देश में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से रुपया के लेन देन को लेकर खुब चर्चा हो रही थी। भारत के प्रशासनिक अधिकारी उस ऐप पर बेन लगाने के साथ साथ इसके मालिक को गिरफ्तार करने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। इसी कड़ी में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप
के दो मुख्य मालिकों में से एक रवि उप्पल को ईडी के आदेश पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर स्थानीय पुलिस ने दुबई में गिरफ्तार कर हिरासत में ले रखा है। इस विषय की जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी है। अधिकारिक सूत्रों की माने तो वहां की स्थानीय पुलिस ने 43 वर्षीय उप्पल को कल हिरासत में लिया था । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी रवि उप्पल को भारत लाने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं।