
नई दिल्ली : गत वर्षों से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया, साल 2018 में आज पीएम मोदी ने फिर से इस कार्यक्रम के जरिए लोगों तक अपने विचार पहुंचाए, मन की बात कार्यक्रम का यह 40वां संस्करण है, आकाशवाणी के माध्यम से मोदी ने इस साल के अपने पहले मन की बात कार्यक्रम में नारी शक्ति की जमकर सराहना की है.मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मुंबई के माटूंगा रेलवे स्टेशन जिक्र किया, जहां सभी पदों पर महिलाएं तैनात हैं, इस स्टेशन पर 40 से ज्यादा महिला कर्मचारी तैनात हैं, भारत में आज महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, पीएम ने एक बेटी 10 बेटों के बराबर बताया.पद्म पुरस्कारों से सम्मानित महिलाओं का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि ये महिलाएं लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रहीं है, उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों को सम्मानित कर रही है जो मौन रहकर सामाजिक बदलाव में जुटे हुए हैं ऐसे लोग आम आदमी का जीवन आसान बनाने में लगे हुए हैं.प्रधानमंत्री ने भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक कल्पना चावला का जिक्र करते हुए कहा कि वह विश्व और भारत में करोड़ों लोगों की प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है, उन्होंने छतीसगढ़ में माओवाद प्रभावित दंतेवाडा की एक महिला का उल्लेख किया, जो इस क्षेत्र में ई रिक्शा चलाती है, उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है और इलाके में बदलाव आया है.पीएम ने कहा कि सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता का ही एक रूप है, हर क्षेत्र में फर्स्ट लेडीज, हमारी नारी-शक्तियों ने समाज की रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर एक कीर्तिमान स्थापित किया, तीन बहादुर महिलाएँ भावना कंठ, मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी फाइटर्स पायलट्स बनी हैं और सुखोई 30 में प्रशिक्षण ले रही हैं.मन की बात में पीएम ने कहा कि किसी भी जीवन-समाज की पहचान होती है उसका सेल्फ करेक्टिंग मैकेनिज्म, हम बार-बार सुनते आये हैं कि लोग कहते हैं कि कुछ बात है ऐसी कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, वो बात क्या है, वो बात है लचीलापन, ट्रांसफॉर्मेशन.प्रधानमंत्री ने IIT से पासआउट अरविंद गुप्ता का जिक्र किया, जो कचरे से खिलौने बना रहे हैं, अकोला के लोगों ने स्वच्छता अभियान के तहत मिशन मोरना नदी को साफ कर दिया, इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पद्म अवार्डों की विशेष चर्चा की, उन्होंने कहा कि इन अवार्डों पर ध्यान देने से पता चलता है कि कैसे सामान्य आदमी भी ऊंचाईयों तक पहुंचता है.आदिवासी पेटिंग बनाने वाले मध्यप्रदेश के बज्जूशाम को पद्मश्री और केरल की लक्ष्मीकुट्टे को औषधियों के लिए पद्म अवार्ड का भी प्रधानमंत्री ने जिक्र किया, उन्होंने कहा कि अब पद्म अवार्ड के लिए कोई भी नागरिक किसी को भी नॉमिनेट कर सकता है, अब बड़े सामान्य लोगों को पुरस्कार मिल रहे हैं, अब व्यक्ति की पहचान नहीं बल्कि व्यक्ति का काम अहम है.पश्चिम बंगाल की सुभाषिनी मिस्त्री की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी गरीबों के लिए अस्पताल बनाने के लिए कार्य किया, जिसके लिए उन्हें असमय अपने पति की मौत की वजह से प्रेरणा मिली। पीएम मोदी ने लोगों से बात करने के लिए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को किया गया था|