रोमानिया के बुखारेस्ट से 219 छात्र दिल्ली पहुंचे

0
fastlive news

नई दिल्ली :  ऑपरेशन गंगा के तहत तब तक यह अभियान शुरू रहेगा जबतक प्रत्येक भारतीय नागरिक स्वदेश वापस न आ जाए। उक्त बातें दिल्ल्ी हवाई हड्डे पर पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने स्वदेश लौटै भारतीयों के स्वागत के दौरान कही। वहीं राज्यमंत्री चौधरी ने स्वदेश लौटे भारतीय छात्रों की जानकारी देते हुए कहा कि रोमानिया के बुखारेस्ट से विशेष इंडिगो उड़ान से 219 छात्रों को दिल्ली लाया गया है। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान के तहत लगातार यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की वापसी की निगरानी कर रहे है। उन्होंने अंत में दो टूक शब्दों में कहा कि ऑपरेशन गंगा तबतक आरंभ रहेगा जबतक यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिक वापस नहीं आ जाते।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news