लखनऊ में भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पर्व का चौथा संस्करण का आयोजन होगा

0
fastlive news

नई दिल्ली : भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पर्व का चौथा संस्करण लखनऊ में आयोजित होगा, इसके निश्चित तारीख एवं अन्य विवरणों पर बाद में फैसला किया जाएगा, इस समारोह को लखनऊ में आयोजित करने पर फैसला केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्ष वर्द्धन की अध्यक्षता में चौथे भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पर्व (आईआईएसएफ) की पहली तैयारी संबंधी बैठक में लिया गया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयों के अधिकारियों एवं सीएसआईआर के डीजी तथा इस पर्व के साझीदार संगठनों विज्ञान भारती (वीआईबीएचए) के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया, पहला आईआईएसएफ दिसंबर, 2015 में नई दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में आयोजित किया गया था। इस मेगा एस एंड टी एक्सपो में तीन लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। भारत ने एक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स भी बनाया था जब इस समारोह के दौरान 2000 से अधिक स्कूली छात्रों ने दो प्रयोगों को प्रदर्शित किया था, दूसरा आईआईएसएफ दिसंबर, 2016 में नई दिल्ली के सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला में आयोजित किया गया जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था, इस श्रृंखला में तीसरा आईआईएसएफ अक्तूबर, 2017 में चेन्नई में आयोजित किया गया था

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन