
नई दिल्ली : वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पारित होने के बाद कांग्रेस और प्रियंका गांधी की ‘छवि पर मुस्लिम समाज में एक सवाल उठता दिख रहा है। क्योंकि लोकसभा में वक्फ विधेयक पारित होने के दौरान केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी का सदन में अनुपस्थित रही। प्रियंका गांधी के सदन में अनुपस्थित रहना खास कर मुस्लिम समाज के लोगों के जेहन में कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है। यह बात इसलिए सटिक बैठ रही है क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान केरल के वायनाड से चुनाव लड़ी प्रियंका गांधी को वायनाड के मुस्लिम बहुल क्षेत्र से उनको जीत मिली। जो प्रियंका के इस जीत पर मुस्लिम वोटो की भूमिका अहम रही। इस लिए यह कहा जा सकता है कि लोकसभा चुनाव में जिस पर ‘मुसलमानों ने भरोसा जताया था समय आने पर उसने ही लोकसभा में अनुपस्थित रहकर मुस्लिम समुदाय के जेहन में कई तरह के सवाल पैदा कर रहे है।