
नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आने का समय
आते ही भाजपा की हलचल काफी तेज होते दिख रही है। तभी तो भाजपा की ओर से एक नया अभियान आरंभ करने की बात सामने आई है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से कहा गया है कि 4 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता गांवों में जाएंगे । और भाजपा सरकार की उपलब्धियों और केंद्र द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता और गरीब तबके के लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगें।