
नई दिल्ली : भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में जो नया नियम लागू किया है वह 2024-25 की अग्निवीर भर्तियों में लागू होगा। इसके लिए सेना की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है उस नया नियम के तहत क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्तियों के लिए ही लागू होगा। इन पदों के अलावा अन्य किसी भी पदों पर नया नियम लागू नही होगा। नया नियम लागू किए जाने को लेकर सभी राज्यों के सेना भर्ती बोर्ड को सूचित कर जानकारी दी गई है।