
नई दिल्ली : भारी ठंड और घने कोहरे को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग खास कर उत्तर भारत में कई राज्यों में रेड
अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट घोषित कर लोगो को ठंड से सावधान रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने खासकर एक जनवरी को दिल्ली और पंजाब के अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला में रेड अलर्ट घोषित किया है। वहीं मौसम विभाग ने बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया है।