
नई दिल्ली : एनडीए संसदीय दल का नेता पीएम नरेन्द्र मोदी को चुने जाने के बाद उन्होनें देश को सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा से जुड़े सभी एन डी ए घटक दल भारत का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस है। देश को संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वे भविष्य के 10 साल में विकास, गुड गवर्नेस, जनता-जनार्दन की भागीदारी का नया अध्याय लिखने का काम करेंगे। एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पीएम मोदी ने ह्रदय से सबका आभार व्यक्त किए है। इसके पूर्व पुराने संसद भवन में एनडीए संसदीय दल की बैठक अयोजित की गई। जिस बैठक में राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को एक बार फिर संसदीय दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर अमित शाह, नितिन गडकरी, टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सहित बैठक में मौजूद सभी एन डी ए के सांसदों ने सहमति जताई।