
नई दिल्ली : पीएम नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के पूर्व आज सुबह वे राजघाट पहुंचे। जहां उन्होंने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचकर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की । इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के समाधि स्थल सदैव अटल पहुंचकर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका नमन किए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में अपने कार्यकाल के तीसरे प्रधानमंत्री के पद पर शपथ लेंगे । पीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली के सभी जगह पर बड़े स्तर से तैयारी की गई है । इतना ही नहीं दिल्ली के हर चौक चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद कर दी गई है। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व दिल्ली के विभिन्न जगहों में नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाकर इस कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया जा रहा है।