ये मोदी की गारंटी थी जो आज ये गारंटी पूरी हुई : पीएम नरेन्द्र मोदी

0
fastlive news

धनबाद :  वर्षों से बंद पड़े इस खाद कारखाने को मैंने वर्ष 2018 में चालू करने का संकल्प लिया था। जो आज इसका लोकार्पण हुआ है। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई। उक्त बातें देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने सिंदरी में हर्ल उर्वरक संयंत्र का लोकार्पण करने के बाद बरवड्डा में जनताओ को सम्बोधित करते हुए कही। आगे उन्होनें कहा कि पिछले 20 वर्षो से हर्ल कारखाना से उत्पादन बंद था। जो इसके चालू होने के बाद उद्घाटन के साथ ही रोजगार के नये आयाम खुलेंगे। उन्होनें कहा वर्ष 2014 में जब मैं सरकार में आया, तो उस समय 225 लाख मीट्रिक टन यूरिया का भारत में उत्पादन होता था। उस समय यूरिया का आयात विदेश से करना पड़ता था। पीएम मोदी ने कहा कि देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आगामी 2047 तक विकसित भारत बन जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज से संपन्न राज्य है। यहां के किसान भी जल्द आत्मनिर्भर होंगे। पीएम मोदी ने आज कहा कि आदिवासी समाज का कल्याण और आदिवासी समाज का विकास भाजपा की प्राथमिकता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण झारखंड राज्य का बनना है। झारखंड में विकास आगे आए इसके लिए भी काम किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि देश में आदिवासी कल्याण का काम करने के लिए आदिवासी और जनजातीय कल्याण मंत्रालय की स्थापना की गई। उन्होनें कहा कि झारखंड की बिरहोर, पहाड़िया जैसी छोटी-छोटी जनजातियों को हमारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होनें कहा कि यह भाजपा सरकार ही है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनाया। प्रधानमंत्री ने कई उदाहरण देते हुए कहा कि झारखंड ऐसे कई गारंटियों का गवाह है, जो पिछले वर्षों में पूरी हुई है। साल 2018 में मैंने झारखंड के पहले एम्स के आधारशिला रखी थी और 2022 में इसका लोकार्पण भी आपके सेवक मोदी ने किया। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में तेजी से विकास के लिए जरूरी है कि यहां पर ईमानदार सरकार हो। लेकिन जब से यहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की परिवारवादी भ्रष्टाचारी और तुष्टीकरण वाली सरकार बनी है तब से स्थितियां बहुत बिगड़ गई हैं। उन्होनें कहा कि जिन्होंने आपके पैसे को लूटा है उन्हें आपका पैसा लौटाना होगा। यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब इस तरह की जांच होती है तो लोग तरह-तरह के बहाने बताते हैं । लोग जांच से भाग रहे हैं। उन्होनें कहा  कि मुझे उन गरीबों की भी चिंता है, जिनके घर बिजली कनेक्शन नहीं था। सौभाग्य योजना के साथ यहां धनबाद में भी करीब 1 लाख घरों में पहली बार मुफ्त बिजली कनेक्शन लगा है। इसलिए देश कह रहा है जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू हो जाती हैं । उन्होनें कहा कि मोदी जो भी कर रहा है वह आपके भविष्य के लिए कर रहा है , आपके बच्चों के भविष्य के लिए कर रहा है। पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष बाबु लाल मरांडी, अमर बाउरी ने जानताओ को सम्बोधित किया। बरवड्डा में अपने संबोधन के पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद जिले के सिंदरी में हर्ल उर्वरक संयंत्र का लोकार्पण किया। लोकार्पण करने के बाद हर्ल के सी सी आर का निरीक्षण कर प्लांट में काम करने वाले 47 मजदूरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन के साथ ही सिंदरी में झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने उनका स्वागत किया।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news