
वॉशिंगटन : अमेरिकी की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि 2017 सबसे गर्म वर्ष था , नासा के विशेषज्ञों ने औसत तापमान निकालने केलिए दुनियाभर के 6,300 मौसम केंद्रों से जुटाए गए आंकड़ों का अध्ययन किया, विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्ष 2017 में वैश्विक रूप से औसत तापमान 1951 से 1980 तक के औसत से 0.90 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, इससे पहले नेशनल ओशियनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) ने 2017 को तीसरा सबसे गर्म वर्ष बताया था, दोनों संस्थानों के आंकड़ों में अंतर अलग-अलग तकनीक से वैश्विक तापमान का विश्लेषण करने के कारण आया है, वैश्विक तापमान का विश्लेषण दोनों एजेंसियों द्वारा अलग-अलग पद्धतियों का इस्तेमाल करने के कारण रैंकिंग में विभिन्नता है, वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ जगहों पर तापमान सामान्य से बहुत कम रहने के बावजूद पिछले 40 वर्षो से पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है, इससे पहले पिछले साल नवंबर में पृथ्वी पर जीवन की निगरानी के 20 सालों के बाद नासा द्वारा जारी एक नए नक्शे में महाद्वीपों और महासागरों के बेसिन (पानी से ढका समुद्र के नीचे का भाग) में हुए दीर्घकालिक परिवर्तन के बारे में बताया गया था, इस मामले का विश्लेषण करने वाले नासा ग्रुप के गोड्डार्ड इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज के डायरेक्टर गैविन ए स्मिथ का कहना है कि सबसे गर्म साल को श्रंखलाबद्ध करना उतना महत्वपूर्ण नहीं है। इससे ज्यादा जरूरी यह है कि तापमान जिस तरह साल-दर-साल बढ़ रहा है, वाले आने वाले समय में पूरी मानव जाति के लिए सबसे बड़ी समस्या भी बन सकता है|(एज.)